हरदोई, अप्रैल 5 -- मल्लावां। ग्राम मटियामऊ निवासी आरिफ ने बताया कि पांच फरवरी की रात करीब 10:20 बजे पिता शाकिर गांव में हो रहे जलसे में शामिल होने पैदल जा रहे थे। जैसे ही वह नदीम फर्नीचर की दुकान के पास मटियामऊ-माधवगंज मार्ग पर पहुंचे, तभी एक मोटरसाइकिल चालक हसीब ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए बिना हॉर्न दिए उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में शाकिर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें पहले कन्नौज जिला अस्पताल और बाद में लखनऊ में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.