तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बुजुर्ग गंभीर घायल, लखनऊ रेफर
बलरामपुर, जून 1 -- बलरामपुर, संवाददाता। सादुल्लाहनगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनके सिर व पैर में गंभीर चोटें आई। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार थाना सादुल्लानगर क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर निवासी हरेन्द्र सिंह 15 मई रात करीब आठ बजे सादुल्लाहनगर मार्ग पर सड़क के किनारे पैदल जा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव निवासी अमर सिंह उर्फ रिपिंजम वर्मा पुत्र राजकुमार वर्मा अपनी बाइक को तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए पीछे से आकर उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से हरेन्द्र सिंह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.