बलरामपुर, मई 30 -- बलरामपुर, संवाददाता। उतरौला कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उतरौला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बडहरा कोर्ट निवासी रामलखन ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके पिता भगौती प्रसाद पुत्र रतन 27 मई की शाम करीब चार बजे घर से राशन लेने के लिए कोटेदार की दुकान पर जा रहे थे। बताया गया कि जैसे ही वह अक्सी बडहरा कोर्ट मोड़ के पास पहुंचे, तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, मुकदमा दर्ज प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक चालक वाहन को लापरवाहीपूर्वक चला...