तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से प्रधान पति घायल
कुशीनगर, मई 14 -- अहिरौली बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के कप्तानगंज-पिपराइच मार्ग स्थित घोघरा चौराहे पर मंगलवार की देर रात तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से ग्राम प्रधान पति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बाइक चालक भी घायल हो गया। दोनों को गंभीर हालत में गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
घटना का विवरण थाना क्षेत्र के ग्राम घोघरा निवासी मन्तोष शर्मा (30) पुत्र मनोहर शर्मा मंगलवार की रात करीब 11 बजे भोजन करने के बाद घोघरा चौराहे पर टहल रहे थे। इसी दौरान कप्तानगंज की ओर से तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने पीछे से उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मन्तोष शर्मा और बाइक चालक दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही चौराहे पर मौजूद लोग और परिज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.