बदायूं, जनवरी 27 -- बदायूं। तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे बकरी चरा रही नौ वर्षीय बच्ची को टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची की मौत हो गई, वहीं बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। बिसौली सहसवान रोड पर उघैती थाना क्षेत्र के गांव गोदी नगला निवासी नेकपाल मौर्य की नौ वर्षीय पुत्री सलोनी सड़क किनारे अपनी बकरी चरा रही थी। इसी दौरान बिसौली की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसमें टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बकरी चरा रही बालिका सहित बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.