कन्नौज, जनवरी 3 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र में जीटी रोड हाईवे पर तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार दूधिया समेत बाइक सवार भी घायल हो गए। सभी घायलों को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम हसनपुर निवासी दूधिया कलेक्टर सिंह शनिवार सुबह अपने घर से साइकिल पर दूध लेकर बाजार जा रहे थे। इसी दौरान सिकंदरपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक ने उनकी साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कलेक्टर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी साइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उस पर लदे दूध के केन दूर जा गिरे। हादसे में बाइक चालक सिकंदरपुर के आजाद नगर निवासी वसीम पुत्र ललुइया और आबू पुत्र जाबिर इदरीशी भी घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर जुटी लोगों की भीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.