तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से दंपति घायल
फरीदाबाद, मई 1 -- फरीदाबाद, अशोक जैन। फरीदाबाद के बाईपास रोड पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक दंपति घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घायल महिला सीमा पाल, निवासी गांव तिगांव, ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह 30 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 8:15 बजे अपने पति के साथ बाइक पर नोएडा से घर लौट रही थी। जब वे सेक्टर-29 के पास मुंबई हाईवे पर पहुंचे, तभी पीछे से आ रही एक अन्य बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिर गए और उनके पैरों में चोट आई। महिला ने आरोप लगाया कि दूसरी बाइक चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस टीम बी.के. अस्पताल पहुंची, जहां घायलों का उपचार चल रहा था। डॉक्टर द्वारा महिला को बयान के लिए फिट पाए जाने पर उसका बयान दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मामला द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.