तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से ठेला संचालक समेत तीन घायल
गुमला, जून 13 -- भरनो, प्रतिनिधि। एनएच-43 रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर भरनो स्कूल चौक स्थित सर्विस रोड में शनिवार सुबह करीब 7.30 बजे हुए सड़क हादसे में ठेला संचालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में भरनो निवासी 45 वर्षीय मोहन साहू, खटको गांव निवासी रोपना उरांव (19) तथा महावीर उरांव (18) शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोहन साहू सुबह दुकान से प्याज खरीद कर सड़क पार कर अपने डेरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सिसई की ओर से तेज गति से आ रही एक बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोहन साहू के साथ बाइक चालक और पीछे बैठा युवक भी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे यह भी पढ़ें- भरनो में दो बाइक की सीधी टक्कर में दो युवक घायल के बाद बाइक अनियंत्रित होकर कुछ दूर तक घिसटती चली गई और एक कार से भी जा टकराई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.