औरैया, फरवरी 25 -- फफूंद, संवाददाता। थाना फफूंद क्षेत्र के ग्राम पाता खानपुर में बुधवार दोपहर एक हादसे में चार वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार प्रार्थनी ऊषा देवी पत्नी विनोद कुमार निवासी पाता खानपुर का नाती चार वर्षीय मधुर बुधवार दोपहर अपने घर के बाहर गली में खेल रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आए एक बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मासूम गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद बाइक सवार मौके से बाइक सहित फरार हो गया। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में घायल बच्चे को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.