शामली, मार्च 28 -- थानाभवन। थानाभवन क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। घायल को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र से रेफेर किया गया था जिसकी मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गयी। थानाभवन थाने में कांधला के ग्राम खंडावली निवासी आजम पुत्र मेहरबान ने दी तहरीर में बताया कि 13 मार्च 2026 को उसके पिता मेहरबान अपनी मोटरसाइकिल से गांव लौट रहे थे। शाम करीब 4:45 बजे हरस्फतेपुर टंकी के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने लापरवाही से टक्कर मार दी। हादसे में मेहरबान गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दूसरी बाइक सवार भी चोटिल हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। हालत गंभीर होने पर उन्हें पिलखनी पीजीआई, फिर विनायक अस्पताल शामली, कुशांत नर्सिंग होम, पानीपत वन लाइफ अस्पताल और बाद में चंडीगढ़ पीजीआई सहित विभिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.