महाराजगंज, दिसम्बर 18 -- परतावल, हिन्दुस्तान संवाद। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल-गोरखपुर मार्ग पर अमवा चौराहे के पास बीते रविवार को तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम पिपरिया निवासी सुनीत कुमार शर्मा 45 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने दूसरे घर के सामने खड़ा था और तभी तेज गति से आ रही बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल निजी साधन से गोरखपुर के एक निजी हॉस्पिटल ले गए, जहां हालत नाजुक होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार की सुबह उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर श्यामदेउरवा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.