तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से कुसमरा के रेलकर्मी की मौत
मैनपुरी, जून 22 -- क्षेत्र के ग्राम रामनगर निवासी एक रेलकर्मी की औरैया जिले में हुए एक भीषण सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से हुए इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ग्राम रामनगर निवासी 39 वर्षीय जितेंद्र सक्सेना पुत्र बालकिशन सक्सेना रेलवे विभाग में कार्यरत थे और वर्तमान में उनकी तैनाती भिंड (मध्य प्रदेश) में थी। रविवार को वह अपनी बाइक से औरैया जिले के उमरैन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नगला मदारी में अपनी बहन के घर जा रहे थे। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से कुसमरा के रेलकर्मी की मौत प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही वह नगला मदारी गांव के पास पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.