तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से किशोर घायल, पैर टूटने का आरोप
हरदोई, जून 10 -- हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक किशोर गंभीर घायल हो गया। हादसे में उसका पैर टूट गया, जिसके बाद उसे लखनऊ भेजा गया। पीड़ित के पिता ने थाने में तहरीर दी है। रामपुर गांव निवासी बहीद कुरैशी ने बताया कि 27 मई 2026 की शाम करीब पांच बजे उनका बेटा रिहान तुर्तीपुर बाजार जा रहा था। आरोप है कि बाजार से करीब 100 मीटर पहले वह सड़क किनारे खड़ा था, तभी बाजार की तरफ से आ रही एक अपाचे बाइक ने उसे टक्कर मार दी। तहरीर के अनुसार, बाइक चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चला रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.