तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से किशोर की मौत, आरोपी की गिरफ्तारी के बाद खुला हाईवे से जाम
मुरादाबाद, अप्रैल 30 -- काशीपुर रोड स्थित समाधि मंदिर के पास बुधवार रात सड़क हादसे में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा उस समय हुआ जब मां-बेटा दावत से लौटते समय सड़क पार कर रहे थे, बाइक सवार ने दोनों को बाइक से रौंद दिया जिससे किशोर की उपचार के दौरान मौत हो गई, वहीं मां गंभीर घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी बाइक चालक मौके से फरार हो गया। पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार को आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर आक्रोशित परिजनों ने हाईवे पर जाम लगा दिया,जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हो गया, बाद में आरोपी की गिरफ्तारी किए जाने के बाद जाम खोल दिया गया। नगर के मोहल्ला जाटवान, वार्ड नंबर 01 सागर पब्लिक स्कूल कॉलोनी निवासी विजय सिंह का पुत्र शिव कुमार उर्फ गोलू 13 अपनी मां लक्ष्मी अनीता के साथ दावत से घर लौट रहा था। रात करीब 9...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.