बांका, अप्रैल 12 -- बौंसी(बांका)। निज संवाददाता भागलपुर हंसडीहा मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान सांझोतरी गांव निवासी गुरुदयाल सिंह, पिता रतन सिंह के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुदयाल मुख्य सड़क पार कर रहे थे, तभी एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे उछलकर सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और परिजनों ने उन्हें तुरंत बौंसी रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. रंजन कुमार ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के अनुसार, उनकी मृत्यु अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है, वहीं पूरे गांव ...