मेरठ, फरवरी 16 -- फलावदा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नैडू निवासी एक अधेड़ व्यक्ति को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों द्वारा घायल को मेरठ में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम नैडू निवासी प्रिंस कुमार पुत्र बृजपाल सिंह ने तहरीर में बताया कि उनके पिता बृजपाल सिंह 11 फरवरी को घरेलू सामान लेने के लिए फलावदा गए थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी जिसमें वह घायल हो गए। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। हालांकि, बाइक का फोटो खींचकर ले लिया और पुलिस को दे दिया। उधर, थाना प्रभारी ब्रह्म कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.