तेज रफ्तार बाइक की टक्कर में दंपति घायल
गोरखपुर, अप्रैल 15 -- बेलीपार, हिन्दुस्तान संवाद। गोरखपुर-वाराणसी मार्ग पर महावीर छपरा चौराहे के पास बुधवार दोपहर सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति घायल हो गए। महाडी निवासी राधेश्याम अपनी पत्नी सैल कुमारी के साथ घर लौट रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में सैल कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि राधेश्याम को हल्की चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पत्नी की हालत नाजुक बनी हुई है। आरोपी बाइक सवार को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.