हल्द्वानी, मार्च 11 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। हल्द्वानी में मंगलवार रात एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने आगे चल रहे रिक्शा चालक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में रिक्शा चालक की मौत हो गई। वहीं घायल बाइक सवार का डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) में उपचार जारी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया है। एसएचओ विजय सिंह मेहता ने बताया कि मंगलवार रात करीब 10:25 बजे बेस अस्पताल के पास बाइक सवार ने ओके होटल की ओर जा रहे रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही रिक्शा और बाइक सवार घसीटते हुए सड़क पर गिर गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रिक्शा चालक 25 वर्षीय नरेश सिंह पुत्र हरीश सिंह निवासी लालडांठ व बाइक चालक 25 वर्षीय सूरज बिष्ट निवासी गजर, मुक्तेश्वर को बेस अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.