लोहरदगा, अप्रैल 17 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान झारो चट्टी गांव निवासी सोबरन महतो के रूप में हुई है। गुरूवार देर शाम जब वह चट्टी बाजार से अपने घर लौट रहे थे, इसी दौरान बड़गाई मोड़ के समीप तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रही बाइक संख्या जेएच01 सीजी 0236 के चालक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके पुत्र निशुन महतो मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से घायल को सदर अस्पताल लोहरदगा ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने इलाज के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.