रुद्रपुर, अप्रैल 16 -- मयंक त्यागी, किच्छा। ग्राम महाराजपुर में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक चार वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में घायल बाइक सवार अस्पताल से भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। बुधवार शाम ग्राम महाराजपुर निवासी इंद्रपाल की चार वर्षीय बेटी ईशान्वी खेलते हुए घर से बाहर सड़क पर आ गई। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे तत्काल रुद्रपुर के निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। ईशान्वी परिवार में सबसे छोटी थी। उसका एक 6 वर्षीय भाई और 14 वर्षीय बड़ी बहन है। पिता इंद्रपाल मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। परिजनों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.