कौशाम्बी, मार्च 21 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का एक मामला सामने आया है, जहां दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवक घायल हो गए।सैनी थाना क्षेत्र के सिराथू निवासी जफर सलीम पुत्र स्वर्गीय यूनुस शुक्रवार की रात करीब 8:30 बजे अपने घर से किसी जरूरी काम के लिए सिराथू-सैनी रोड की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक रेलवे पुल के ऊपर पहुंची सामने से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक गलत दिशा में आ गई और सीधे उनकी बाइक से टकरा गई। इस दुर्घटना में जफर सलीम के साथ-साथ दूसरी बाइक पर सवार दो युवक भी घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजन जफर सलीम को तत्काल उपचार के लिए अपने साथ ले गए। वहीं दूसरी बाइक पर सवार दोनों युवक जिनकी पहचान नहीं हो सकी, कुछ देर बाद दोनों युवक बाइक से धाता की ओर अपने घर चले...