लखनऊ, मार्च 25 -- लखनऊ, संवाददाता। रहीमाबाद थानाक्षेत्र में बुधवार को तेज रफ्तार बाइक सवार दो युवक सड़क किनारे खड़ी कार से टकरा गए। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। ग्रामीणों ने दोनों युवकों को गंभीर हालत में पास के अस्पताल में भर्ती कराया।ग्राम अहमदाबाद कटौली निवासी 14 वर्षीय इब्राहिम अपने दोस्त 12 वर्षीय अरहम संग बंजारन खेड़ा स्थित अवध ढाबा से खाना खाकर बाइक से घर लौट रहे थे। तभी रहीमाबाद के भतोइया गांव के पास उनकी बाइक सड़क पर पहले से खड़ी एक कार से जा टकराई। टक्कर इतनी जोर की थी कि दोनों युवक उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। घटना को देखकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने दोनों घायलों को आनन-फानन में नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इब्राहिम के हाथ में चोट आई है। जबकि पीछे बैठे अरहम का हाथ टूट गया और शरीर के कई हिस्सों में चो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.