चित्रकूट, अप्रैल 16 -- चित्रकट, संवाददाता। कर्वी कोतवाली क्षेत्र के बूढ़ा सेमरवार गांव के पास बुधवार की देर शाम तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में बाइक सवार बहनोई ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि दो साले गंभीर रूप से घायल हो गए। मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बहिल पुरवा थाना क्षेत्र के कैलहा गांव के मजरा भीमपुर कालोनी निवासी 27 वर्षीय शिवसागर बुधवार को बाइक से ससुराल पहाड़ी थाना के आनंदपुर गया था। बताते हैं कि रात साढ़े नौ बजे वह बाइक से अपने साले सरवन व चचेरे साले संजय के साथ कुछ सामान खरीदने बूढ़ा सेमरवार जा रहा था। यह भी पढ़ें- नीलगाय से टकराकर बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक गंभीर एक ही बाइक में तीनों सवार थे। रास्ते में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.