चित्रकूट, अप्रैल 29 -- मानिकपुर। मारकुंडी थाना क्षेत्र स्थित मानिकपुर-सतना मुख्य मार्ग में पाटिन मोड के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाईं में कूद गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसका पड़ोसी दोस्त गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे एमपी के सीएचसी मझगवां में दाखिल कराया गया है। इटवा डुडैला गांव के मजरा बगरहा निवासी लाल बहादुर कोल का 19 वर्षीय बेटा सूरज व उसका दोस्त 22 वर्षीय मोनू मंगलवार को सब्जी खरीदने एमपी के मझगवां बाजार गए थे। दोनो लोग सब्जी खरीदने के बाद बाइक से वापस दोपहर करीब एक बजे गांव लौट रहे थे। पाटिन मोड के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाईं में कूद गई। दोनो लोग काफी देर तक घायल होकर तड़पते रहे। काफी देर बाद परिजनों को जानकारी हुई तो मौके पर पहुंचे। तब तक सूरज की मौत हो चुकी थी। मौत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.