तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर खाईं में कूदी, युवक की मौत
चित्रकूट, जून 6 -- चित्रकूट, संवाददाता। बरगढ़ थाना क्षेत्र स्थित धार्मिक स्थल परानू बाबा आश्रम के समीप तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गहरी खाईं में कूद गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि मृतक का छोटा भाई व पड़ोसी गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनो को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। प्रयागराज जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के बदलूपुर निवासी 23 वर्षीय बुद्धराज प्रजापति, उसका छोटा भाई 18 वर्षीय विनीश व पड़ोसी 25 वर्षीय नीरज शुक्रवार को अपरान्ह करीब तीन बजे एक ही बाइक से परानू बाबा आश्रम दर्शन करने जा रहे थे। आश्रम पहुंचने से पहले ही परानू बाबा मोड़ में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर खाईं में जा गिरी। जिससे बाइक सवार तीनो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन तीनो को सीएचसी मऊ में दाखिल कराया। डाक्टरों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.