औरैया, मार्च 27 -- औरैया, संवाददाता।कोतवाली क्षेत्र के जालौन रोड स्थित मंगला काली माता मंदिर के सामने शुक्रवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। खानपुर निवासी निखिल पुत्र प्रकाश चंद्र बाइक मिस्त्री का काम करता है। वह औरैया से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे जालौन निवासी आशीष पुत्र कमलेश की बाइक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। घायलों को एंबुलेंस से जिला संयुक्त चिकित्सालय लाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर दोनों को 100 शैय्या जिला अस्पताल चिचौली रेफर किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.