तेज रफ्तार बाइकों की भिड़ंत में युवक की जान गई, आरोपी चालक पर केस
गोंडा, मई 17 -- नवाबगंज, (गोंडा) संवाददाता। उत्तर प्रदेश में गोंडा जिले के लखकटरा तिराहे से बस्ती जाने वाले हाईवे पर शनिवार देर शाम हुए सड़क हादसे में घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्षेत्र के जफरापुर गांव के डेली पुरवा के रहने वाले अब्दुल खालिक ने बताया की उनके छोटे भाई नियाज अहमद 27 शनिवार को बाइक से लोलपुर गांव की ओर जा रहे थे। शाम करीब चार बजे इस्माइलपुर गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि नियाज सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल युवक को अयोध्या के निजी अस्पताल ले गए। वहां हाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.