तेज रफ्तार बाइकों की भिड़ंत में दो लोगों की मौत
रामपुर, जून 10 -- बिलासपुर। अहरों-शीशगढ़ मार्ग पर बुधवार शाम को तेज रफ़्तार दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन मासूम बच्चे और उनकी मां तथा एक अन्य व्यक्ति समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। कोतवाली क्षेत्र में अहरों-शीशगढ़ मार्ग स्थित गांव डंडिया के निकट शाम पांच बजे दो बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके की ओर दौड़ पड़े। दुर्घटनास्थल पर चारों ओर खून बिखरा हुआ था और घायल चीख रहे थे। ग्रामीणों ने तत्काल स्थानीय कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह पुलिस कर्मियों के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने तुरंत घायलों को एक निजी वाहन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.