हरदोई, मार्च 3 -- शाहाबाद। दो बाइकों की मंगलवार को आमने-सामने टक्कर में छह युवक गंभीर घायल हो गए। हादसा शाहाबाद क्षेत्र के ग्राम झोथूपुर के पास हुआ। घायलों में से पांच लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पिपरिया निवासी प्रवीण (25), सेहरामऊ निवासी श्यामपाल (18), शीलू (21), गुन्नौर संभल निवासी अनुज (24), ग्राम बीरमपुर निवासी पुनीत (20) और मुकेश (24) अलग-अलग बाइक से जा रहे थे। तभी रास्ते में दोनों बाइकों की तेज रफ्तार में टक्कर हो गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। डॉक्टरों ने सेहरामऊ निवासी शीलू को छोड़कर अन्य पांच घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सड़कों पर तेज रफ्तार से दौड़ रही बाइकों से इस प्रकार की घटनाए...