बदायूं, मार्च 26 -- तेज रफ्तार वाहन ने दो भाइयों को टक्कर मार दी, जिसमें एक अधेड़ की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। हादसा अलापुर थाना क्षेत्र के ककराला रोड स्थित गभियाई गांव के पास हुआ। नगर पालिका ककराला के वार्ड नंबर 22 के रहने वाले मोहम्मद जावेद खां 55 वर्ष पुत्र नजीबुल्लाह खां बिजली मैकेनिक थे। मंगलवार सुबह वह मोहल्ले के मंतखिब सकलैनी के साथ बिजली का सामान लेने बाजार जा रहे थे। गभियाई गांव के पास पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने के बाद जैसे ही दोनों सड़क पर आए, तभी तेज रफ्तार बुलेट बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मोहम्मद जावेद की ह...