गोंडा, अप्रैल 4 -- गोंडा, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के खोरंहसा क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की जान चली गई। तेज रफ्तार बस ने बाइक को गोंडा-अयोध्या हाईवे पर बनकटवा ईदगाह के पास टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान कोतवाली नगर क्षेत्र के जानकीनगर रानीपुरवा निवासी प्रदीप कुमार पुत्र अमृतलाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रदीप कुमार किसी जरूरी काम से अपनी अपाची बाइक से अयोध्या की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उसी दिशा में जा रही एक बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.