ललितपुर, फरवरी 3 -- तालबेहट। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे को जोड़ने वाली सड़क पर टेकरी के समीप मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बस ने बाइकसवारों को टक्कर मार दी, जिससे एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। ललितपुर से झांसी की ओर जा रही बस मंगलवार दोपहर करीब दो बजे तालबेहट से आगे बढ़ी थी। इस बीच टेकरी से तालबेहट कट की ओर बाइकसवार मुड़ रहे थे। तेज रफ्तार बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर तीनों को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान 38 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.