मुजफ्फरपुर, मई 2 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अहियापुर थाना क्षेत्र के बैरिया बस स्टैंड स्थित आदर्श ग्राम के पास शुक्रवार की दोपहर तेज रफ्तार बस ने एक ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दुर्घटना में ई-रिक्शा चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। इसमें चालक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। घायल चालक विजय कुमार को जीरोमाइल स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं अन्य घायलों का इलाज अलग-अलग निजी अस्पतालों में जारी है। बताया जा रहा है कि जीरोमाइल की ओर से तेज रफ्तार में आ रही बस अचानक अनियंत्रित हो गई और आदर्श ग्राम की ओर जा रहे ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। उसमें बैठे लोग सड़क पर दूर जा गिरे। घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने पुलिस को ...