लखीमपुरखीरी, जनवरी 22 -- भीरा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक सड़क हादसे में एक ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना भीरा-बिजुआ स्टेट हाईवे पर भानपुर में शाहपुर मार्ग के पास हुई, जब एक बस ने ओवरटेक करते समय ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार, ऑटो चालक संदीप सक्सेना उर्फ ढुनगू (निवासी भानपुर) बुधवार सुबह भीरा की ओर से आ रहा था। इसी दौरान, पीछे से आ रही भीरा-गोला बस ने लापरवाही पूर्वक ओवरटेक करते हुए उसके ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा चालक सहित वाहन सड़क किनारे एक गड्ढे में जा गिरा। हादसे में ई-रिक्शा का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर की आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल ऑटो चालक संदीप सक्सेना को तुरंत एक निजी अस्पताल ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.