कौशाम्बी, जून 10 -- कसेंदा, हिन्दुस्तान संवाद। पिपरी थाने के फतेहपुर-सहाबपुर गांव के पास बुधवार दोपहर सड़क पार कर रहे इंटर के छात्र को तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।फतेहपुर-सहाबपुर गांव निवासी बबलू पुत्र पंछीलाल लखनऊ में मजदूरी कर परिवार का गुजारा करते हैं। उनकी पत्नी सीमा देवी ने बताया कि उनका 18 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार उर्फ महाजन इंटर का छात्र है। पढ़ाई के साथ वह मोबाइल रिपेयरिंग का काम भी सीख रहा है। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे दीपक घर के सामने स्थित प्रयागराज-कौशांबी तपोस्थली फोरलेन मार्ग के दूसरी ओर एक दुकान पर सामान लेने गया था। सामान ल...