बांदा, अप्रैल 25 -- बांदा, संवाददाता। जनाक्रोश कार्यक्रम में शनिवार को भाजपा की महिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जनाक्रोश पदयात्रा निकाली। इसमें राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला भी शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि आरक्षण अधिनियम का विरोध कर विपक्षियों ने महिलाओं के साथ धोखा किया है। वह उन्हें कभी माफ नहीं करेंगी। बतौर मुख्य अतिथि महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टांहार विभाग राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि संसद में महत्वपूर्ण विधेयक का कांग्रेस, सपा, तृणमूल कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों ने विरोध कर देश की आधी आबादी के साथ अन्याय किया है l परिसीमान एक संवैधानिक प्रक्रिया है, लेकिन विपक्ष इस विषय पर भ्रम फैलाकर महिलाओं के अधिकारों में बाधा डाल रहा है l महिलाओं ने जनाक्रोश यात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन किया l कार्यक्रम का संचालन ममता मिश्रा ने...