बांदा, अप्रैल 25 -- बांदा। संवाददाता बांदा नरैनी मार्ग पर एक बार फिर से रफ्तार का कहर देखने को मिला जहां शुक्रवार को हुई बाइकों की भिड़ंत मे दो युवकों ने जान गंवा दी। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस की जांच में सामने आया है कि दोनों बाइक सवार 80 से अधिक की रफ्तार से बाइक दौड़ा रहे थे। जिससे बाइकों पर नियंत्रण नहीं कर सके और सीधे सीधे टकरा गए। जिससे दोनों की मौत हो गई। वहीं हेलमेट न लगाए होने से स्थिति और गंभीर हो गई। जिससे दोनों का जान चली गई। गिरवां थाना प्रभारी सुरेश सैनी ने बताया कि गिरवां थाना क्षेत्र के हुसैनपुर निवासी 26 वर्षीय आरिफ नरैनी की ओर बाइक से जा रहा था, इसी दौरान देवरार गांव के पास बबेरू निवासी 30 वर्षीय रामभोला पुत्र जितेंद्र आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी भीषड़ थी कि दोनों की बाइकें चकनाचूर हो गईं हैं।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.