दुमका, मार्च 3 -- नोनीहाट (दुमका), प्रतिनिधि। मिर्च लोड पिकअप के चपेट में आने से एक होटल संचालक की मौत हो गई। घटना सोमवार सुबह करीब 6 बजे नोनीहाट बस स्टैंड के समीप की है। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने पिकअप वाहन में जमकर तोड़फोड़ किया। इस बीच घटना के तुरंत बाद पिकअप वाहन को घटना स्थल पर ही छोड़कर चालक मौके से फरार होने में सफल रहा। मृतक की पहचान नोनीहाट बस स्टैंड में में होटल चलाने वाले जागेश्वर मांझी के रूप में हुई। जानकारी के मुताबिक प्रतिदिन के तरह ही मृतक जागेश्वर मांझी प्रत्येक दिन सुबह अपने होटल आता था। वह होटल के समीप स्टैंड में चापानल से एक बोतल पानी लेकर अपने बाइक पर रखकर ठीक सड़क पार कर रहा था। इसी बीच दुमका की ओर से तीव्र रफ्तार से आ रही मिर्च लोड पिकअप वाहन के वह चपेट में आ गया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.