औरैया, मार्च 19 -- बिधूना/बेला, संवाददाता। बेला थाना क्षेत्र में गुरुवार को तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक युवक की जान ले ली। बिधूना क्षेत्र में पुरवा ताल के सामने गंगा ईंट भट्ठा के पास एक अनियंत्रित पिकअप ने साइकिल सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक को करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए पिकअप आगे बढ़ी और फिर बीच सड़क पर पलट गई। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार मुड़यायी गांव निवासी 35 वर्षीय रघुनाथ पुत्र फूल सिंह साइकिल से बिधूना से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और युवक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना से आक्रोशित ग्...