तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर
बदायूं, मई 29 -- कछला-शाहबाद हाईवे पर स्थित दीननगर शेखपुर चौराहे के निकट को तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना देकर घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी भेजा। बताया जाता है कि टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित पिकअप गाड़ी सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से भी जा भिड़ी। घायल युवक की पहचान शमशेर पुत्र चांद बाबू निवासी सिरसौल के रूप में हुई है। घायल शमशेर ने बताया कि वह अपनी पत्नी से मिलने के लिए मोहल्ला संख्या आठ में आया था। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।वहीं पिकअप चालक ओमेंद्र पुत्र लायक सिंह निवासी बादशाहपुर ने बताया कि गाड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.