कुशीनगर, मई 4 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। रविवार की रात समउर बाजार कस्बे में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से एक पानी सप्लाई करने वाला टेम्पो पलट गया, जिससे टेम्पो चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। यह भी पढ़ें- अनियंत्रित पिकअप ने खोखे में मारी टक्कर, दो घायल हादसे का विवरण तमकुहीराज थाना क्षेत्र के पिपरा बघेल गांव निवासी अमित गुप्ता टेम्पो से लोगों के घर पेयजल की सप्लाई करता है। रविवार रात करीब दस बजे वह समउर बाजार कस्बे के पटहेरिया तिराहे के पास सड़क किनारे टेम्पो खड़ा कर उसमें बैठा था। इसी दौरान फाजिलनगर की तरफ से तेज गति से आ रही एक पिकअप के चालक ने नियंत्रण खो दिया और सीधे खड़े टेम्पो में जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- नीलगाय से टकराकर पलटा ऑटो, दस यात्री घायल सबौर से नवगछिया जा रही थी टे...