तेज रफ्तार पिकअप टैंकर में घुसी, शादी से पहले युवक की मौत
अंबेडकर नगर, अप्रैल 20 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के अम्बेड़करनगर जिले में अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के औरंगनगर पहितीपुर निवासी पिकअप चालक की सोमवार भोर में सड़क हादसे में मौत हो गई। पिकअप चालक गांव से सब्जी लेकर थोक मंडी जा रहा था। मृतक मनोज यादव (26) की शादी महज पांच दिन बाद होने वाली थी। इस घटना के बाद परिवार में छाई खुशियां मातम में बदल गईं। मनोज यादव पुत्र नरसिंह यादव पिकअप चालक था। प्रतिदिन की तरह सोमवार की सुबह लगभग साढ़े चार बजे गांव के काश्तकारों से सब्जियां लेकर शहजादपुर सब्जी मंडी सिझौली के लिए निकला था। अकबरपुर सुल्तानपुर रोड पर कसेरुआ गांव के पास उसकी पिकअप यूपी 45 एटी 2610 तेज रफ्तार में जा रही थी। यह भी पढ़ें- वाहन की टक्कर से युवक की मौत बताया जाता है कि अचानक आगे चल रहे फ्यूल टैंकर ने ब्रेक लगा दी, जिससे पिकअप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.