मुरादाबाद, फरवरी 25 -- मुरादाबाद। ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सुबह करीब चार बजे शरीफ नगर-सुरजन नगर रोड पर मदारपुर गांव के मोड़ के पास हुआ। बताया गया कि तेज रफ्तार पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गया। दुर्घटना में कोतवाली क्षेत्र के बंदे वाली मड़ैया निवासी टिंकू (20) पुत्र रोहताश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.