जामताड़ा, अप्रैल 24 -- तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल नारायणपुर, प्रतिनिधि।थाना क्षेत्र के लटैया मोड़ के समीप गुरुवार को करीब एक बजे तेज रफ्तार पिकअप वैन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। इस घटना में बाइक सवार रीतलाल सोरेन (23) गंभीर रूप से घायल हो गया। वह गिरिडीह जिले के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पंदनिया गांव का निवासी है। बताया जाता है कि वह बाइक से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वैन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और घायल को उठाकर उसके परिजनों को सूचना दी। वहीं ग्रामीण संतोष मंडल, मंजर आलम, बिमल मंडल व माखन सिंह समेत अन्य लोगों के सहयोग से घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.