संभल, मई 6 -- थाना हयातनगर क्षेत्र में बबेना के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। तेज रफ्तार और अनियंत्रित पिकअप वाहन ने ओवरटेक करते हुए पीछे से बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। थाना बहजोई क्षेत्र के गांव श्योराजपुर की मढ़ैया निवासी भूरे (48) पुत्र मुन्नीलाल अपनी बाइक से दवा लेने संभल जा रहे थे। तभी बबेना के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। यह भी पढ़ें- अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से 48 वर्षीय वेल्डिंग मिस्त्री की मौत राहगीरों ने तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की जेब से मि...