हरदोई, अप्रैल 21 -- पचदेवरा। शाहजहांपुर से शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार दंपति की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि तीन माह की बच्ची बच गई। हादसा कर पिकअप भाग निकला। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम गहवरा मजरा रजुआपुर निवासी सीताराम ने बताया कि सोमवार को 22 वर्षीय उनके भाई सियाराम पत्नी नीलम और तीन माह की बच्ची संग बाइक से शाहजहांपुर के नथीनगला में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। मंगलवार को लौटते समय फतेहपुर मोड़ से करीब 200 मीटर पहले सर्विस रोड के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। लोगों के मुताबिक, गाय लदी तेज रफ्तार पिकअप डाला ने सामने से टक्कर मारी। इससे सियाराम और नीलम की मौके पर मौत हो गई। हादसे के दौरान उनकी तीन माह की बच्ची हाथ से छूटकर दूर जा गिरी। स्थानीय लोगों ने बच्ची को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.