गोरखपुर, मार्च 6 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। हादसा गुलरिहा बाजार फोरलेन पर हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर एक तेतरिया टोला निवासी राम दीवान निषाद शुक्रवार की सुबह किसी काम से बाइक से घर से निकले थे। इसी दौरान गुलरिहा बाजार फोरलेन पर तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि राम दीवान निषाद की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया और उसमें सवार एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि राम दीवान निषाद सब्जी मंडी में थोक विक्रेता का काम करते थे। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.