तेज रफ्तार पिकअप और बाइक की टक्कर में युवक घायल
सिद्धार्थ, जून 8 -- घोसियारी बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। खेसरहा थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी कुर्थियां अंतर्गत लक्ष्मीगंज चौराहे से घोसियारी बाजार मार्ग पर रविवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।कठमोरवा यादव पुरवा गांव निवासी धर्मेंद्र पुत्र रामकिशन चौरसिया किसी कार्य से वजीराबाद गया हुआ था। वहां से वापस घर लौटते समय लक्ष्मीगंज चौराहे से लगभग 500 मीटर आगे घोसियारी बाजार मार्ग पर उनकी बाइक की तेज रफ्तार पिकअप से भिड़ंत हो गई। इसमें धर्मेंद्र के सिर में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेसरहा पहुंचाया गया जहां उसका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.