वाराणसी, जून 6 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। औरंगाबाद में शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार थार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद भागने के चक्कर में नौसिखिए चालक ने तीन लोगों को टक्कर मारते हुए थार एक दुकान में घुसा दिया। सिगरा पुलिस ने थार सीज कर दिया है। चालक पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। सिगरा इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्र ने बताया कि दोस्त टेढ़ी नीम (दशाश्वमेध) निवासी प्रिंस साहनी अपने बड़े भाई साहिल की थार लेकर निकला था। उसके साथ दो दोस्त अगस्त कुंडा के अक्षय यादव, मान मंदिर के पीयूष साहनी भी थे। औरंगाबाद में संकरे रास्ते पर थार प्रिंस चला रहा था। यह भी पढ़ें- नाबालिगों ने दौड़ाई थार, तीन जख्मी, दुकान में घुसी गाड़ी उसकी उम्र साढ़े 18 साल बताई जा रही है। तेज रफ्तार थार अनियंत्रित हो गई। एक बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद चालक भागने के ...