तेज रफ्तार दो बाइक आपस में टकराईं, तीन घायल
देवरिया, जून 1 -- सुरौली, हिन्दुस्तान संवाद। सुरौली थाना क्षेत्र के पैकौली बाजार स्थित सब्जी मंडी के पास तेज रफ्तार दो बाइक आमने-सामने टकरा गई। जिससे बाइक सवार तीन युवक उछाल कर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दोनों बाइक पचास मीटर तक रगड़े हुए दूर जा गिरी। सड़क पर रगड़ से बाइकों से चिंगारी निकलने लगी। तेज धमाके के साथ हुई दुर्घटना से आसपास के लोग सहम गए और दौड़कर मौके पर पहुंचे। तीनों को उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने एक की हालत गंभीर देख बीआरडी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।सुरौली थाना क्षेत्र के पैकौली के गोदाम टोला निवासी भोला (25) पुत्र जमालुद्दीन व याकूब (24) पुत्र सरफुद्दीन बाइक पर सवार होकर शनिवार की देर रात गांव से पैकौली की तरफ जा रहे थे। वहीं दूसरी बाइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.